टनकपुर के ककराली गेट में गोल्ज्यू संदेश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, देव डांगरों ने अवतरित होकर दिया आशीर्वाद।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के ककराली गेट में गोल्ज्यू संदेश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, देव डांगरों ने अवतरित होकर दिया आशीर्वाद।

टनकपुर (चम्पावत)। अपनी धरोहर संस्था के तत्वाधान में आयोजित गोल्ज्यू संदेश यात्रा का मंगलवार को लगभग 11बजे टनकपुर के ककराली गेट में पूजा अर्चना कर भव्य स्वागत हुआ। द्वितीय गोल्ज्यू संदेश यात्रा का कल सोमवार को चंपावत में शुभारंभ हुआ था, जो आज मंगलवार को टनकपुर पहुंची। कुमाऊनी वाद्य यंत्रों व छोलिया नृत्य के अलावा देव डांगरों के रथ के साथ पहुंची संदेश यात्रा का सचिव धर्मेंद्र चंद एवं स्थानीय इकाई व आम नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

जिसके पश्चात टनकपुर के स्थानीय कलाकारों द्वारा स्वागत गीत एवं भजन गीत कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं गोल्ज्यू संदेश यात्रा टनकपुर के तुलसीराम चौक से पैदल नगर के मुख्य बाजार ,शास्त्री चौक, राजाराम चौक, रोडवेज होते हुए बनबसा को प्रस्थान हुई।

सचिव धर्मेंद्र चंद ने बताया कि गोल्ज्यू भगवान को न्याय का देवता कहा जाता है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपनी धरोहर को जीवित रखना है । उन्होंने कहा यह यात्रा टनकपुर मे ही नहीं सम्पूर्ण उत्तराखंड के भ्रमण करने के पश्चात चम्पावत में 21 दिन बाद सम्पन्न होगी । जिसका 13 जिलो के 75 मन्दिरो के दर्शन करने के 21वे दिन चम्पावत के गोरलदेव के मंदिर में समापन होगा। उन्होंने कहा संदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य की संस्कृति संवर्धन एवं देव संस्कृति को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर गोल्ज्यू मंदिर समिति के मुख्य महंत श्याम सिंह कार्की, जोगेन्द्रनाथ, अध्यक्ष विजय भट्ट, एडवोकेट शंकर दंत पांडे ,प्रकाश तिवारी, गौरव पाडे, बहादुर सिंह फर्त्याल, बसंत बल्लभ पांडे, अमित जोशी, एल डी गहतोड़ी, कैलाश गहतोड़ी, बसंत राज चंद, रोहिताश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सीएम कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, धर्मानंद पांडे, हरीश हैसियत, दीपचंद पाठक, वैभव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय पांडे, गिरीश वर्मा, मयंक गर्ग, जानकी खर्कवाल, विद्या जुकरिया, सुमन वर्मा, हेमा जोशी, सुनीता गहतोड़ी, हैमा वर्मा, ज्योत्सना खर्कवाल, अनिता नैथानी, अनिल चौधरी, सुनील बाल्मिकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page