अच्छी खबर – बनबसा में लगेगा बड़ा फ्री हेल्थ कैंप, एनएचपीसी के सहयोग से 24 अप्रैल को न्यूरो व हड्डी रोग विशेषज्ञ देंगे मुफ्त परामर्श, परियोजना प्रमुख ऋषि रंजन आर्य द्वारा किया जाएगा उद्घाटन।

खबर शेयर करें -

अच्छी खबर – बनबसा में लगेगा बड़ा फ्री हेल्थ कैंप, एनएचपीसी के सहयोग से 24 अप्रैल को न्यूरो व हड्डी रोग विशेषज्ञ देंगे मुफ्त परामर्श, परियोजना प्रमुख ऋषि रंजन आर्य द्वारा किया जाएगा उद्घाटन।

बनबसा/टनकपुर। कल शुक्रवार को सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। टनकपुर एनएचपीसी लिमिटेड पावर स्टेशन बनबसा द्वारा 24 अप्रैल (शुक्रवार) को निःशुल्क चिकित्सा ओपीडी शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर बनबसा पावर स्टेशन अस्पताल में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें मरीजों को न्यूरो (तंत्रिका) एवं हड्डी रोग से संबंधित जांच और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।शिविर में न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव मिश्रा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभित रस्तोगी मरीजों की जांच कर उचित सलाह देंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों में इलाज के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10 बजे परियोजना प्रमुख ऋषि रंजन आर्य द्वारा किया जाएगा। एनएचपीसी प्रबंधन ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page