प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर भव्य स्वागत, संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान।

खबर शेयर करें -

प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर भव्य स्वागत, संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान।

लोहाघाट। चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। खास तौर पर चम्पावत जनपद और लोहाघाट क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और युवाओं के रोजगार को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल रही है।

इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, जिला महामंत्री जतिन देऊपा, जिला उपाध्यक्ष मनीष फर्त्याल, सुदीप चमयाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चौबे, जिला उपाध्यक्ष राहुल जोशी, योगेश तिवारी, योगेश भंडारी, दीपक मेहता, जिला मंत्री विक्रम कठायत, जिला मीडिया संयोजक रवि पाटनी, जिला सोशल मीडिया संयोजक नीरज बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page