टनकपुर के ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में लगभग 70 बच्चों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में लगभग 70 बच्चों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

टनकपुर (चम्पावत)। गुरूवार को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जी एस तिवारी के दिशा निर्देशन में रा प्रा वि सैलानीगोठ में मुख स्वास्थ्य जांच, दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डेंटल हाइजीनिस्ट मनोज जोशी द्वारा बच्चों को ओरल हाइजीन संबंधी जानकारी दी गई तथा बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श व चिकित्सा दी गई। आरबीएसके के डॉक्टर गौरव शर्मा एवं डॉक्टर स्नेहलता बसेड़ा द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। फार्मेसी अधिकारी अमित कुमार जोशी तथा नर्सिंग अधिकारी ज्योति जोशी द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में कुल 70 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिला विधिक प्राधिकरण से पीएलवी अर्चना लोहनी, किरन गहतोड़ी तथा अजय गुरुरानी द्वारा भी बच्चों को स्वास्थ्य व विधिक जानकारी दी गई। शिविर में विद्यालय के अध्यापकों में जनार्दन खर्कवाल, निर्मला देवी एवं मंजू देवी उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page