बनबसा में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का किया गया पुनर्गठन, प्रमोद अध्यक्ष और अरुण बने महामंत्री।

खबर शेयर करें -

बनबसा में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का किया गया पुनर्गठन, प्रमोद अध्यक्ष और अरुण बने महामंत्री

बनबसा (चम्पावत)। बुधवार को बनबसा नगर पंचायत में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से पुनर्गठन किया गया। वहीं पूर्व में प्रचलित राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ को भंग कर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की इकाई का अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर ,महा मंत्री अरुण वाल्मीकि ,, उपाध्यक्ष राजपाल वाल्मीकि,, संगठन मंत्री ओमपाल वाल्मीकि,, कोषाध्यक्ष अर्जुन,, प्रचार सचिव राजा वाल्मीकि,, उपसचिव राज किरण वाल्मीकि को चुना गया। अधिशासी अधिकारी दीपक चंद बुढलाकोटी द्वारा समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान अभिषेक, सौरभ, नीलम, सोनी, मिथिलेश , राजन, विजयपाल, नन्हेंलाल, सौरभ, निखिल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page