ग्राम पंचायत गढ़ीगोठ में एसएसबी ने एक व्यक्ति को शारदा नहर में डूबने से बचाया, पुलिस को किया सुपुर्द।

बनबसा (चम्पावत)। मनोहर लाल कमांडेंट के निर्देशन में गढ़ीगोठ के कार्यक्षेत्र में चेक-पोस्ट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति द्वारा शारदा नहर में कूदने का प्रयास किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही सशस्त्र सीमा बल की चेक-पोस्ट गढ़ीगोठ पर तैनात टीम ने अत्यंत सतर्कता, साहस एवं त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए तत्काल कार्यवाही की। सहायक उप निरीक्षक शशि कुमार, मुख्य आरक्षीमुमताज अहमद एवं आरक्षी कपलेंदर सिंह द्वारा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रूप से नहर से बाहर निकाला गया। तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस चौकी धनुषपुल को सुपुर्द किया गया।

