थाना रीठा साहिब पुलिस ने टैक्सी वाहन से शराब तस्करी करते अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत किया मुकदमा दर्ज।
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद में नववर्ष के दृष्टिगत नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा गहन वाहन चेकिंग के दौरान आज गुरुवार को पुराना थाना बैरियर के पास एक टैक्सी वाहन बोलेरो (UK 05 TA 2105) को रोका गया। वाहन चालक भगवान सिंह पुत्र गुमान सिंह, निवासी मंगललेख, थाना पाटी, जिला चम्पावत (उम्र 24 वर्ष) के कब्जे से 28 पाउच व 01 बोतल, कुल लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।अवैध शराब रखने एवं परिवहन करने के आरोप में अभियुक्त को धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया तथा संलिप्त टैक्सी वाहन को नियमानुसार सीज कर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष, रीठा साहिब हेड कांस्टेबल बालवीर सिंह और कांस्टेबल संदीप बोहरा शामिल रहे।




