राज्य स्तरीय उत्तराखंड कौथिक महोत्सव में उत्तम तिवारी ने बेहतर मंच संचालन से बढ़ाया सितारगंज का गौरव, देहरादून में आयोजित भव्य सांस्कृतिक आयोजन में प्रदेशभर से कलाकारों, गणमान्य अतिथियों और हजारों दर्शकों की रही उपस्थिति ।

खबर शेयर करें -

राज्य स्तरीय उत्तराखंड कौथिक महोत्सव में उत्तम तिवारी ने बेहतर मंच संचालन से बढ़ाया सितारगंज का गौरव, देहरादून में आयोजित भव्य सांस्कृतिक आयोजन में प्रदेशभर से कलाकारों, गणमान्य अतिथियों और हजारों दर्शकों की रही उपस्थिति ।

सितारगंज। राज्य स्तरीय उत्तराखंड कौथिक महोत्सव में मंच संचालन कर सितारगंज निवासी उत्तम तिवारी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में प्रदेशभर से कलाकारों, गणमान्य अतिथियों और हजारों दर्शकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। महोत्सव में प्रसिद्ध लोकगायक पवनदीप राजन समेत कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर समां बांधा।

इस अवसर पर सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी द्वारा उत्तम तिवारी को प्रभावशाली मंच संचालन के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने उत्तम के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रस्तुति कौशल की विशेष सराहना की। उल्लेखनीय है कि उत्तम बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर पहले ही सितारगंज का गौरव बढ़ाया था। वे पूर्व में TEDx मंच पर भी एक प्रभावशाली वक्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

वर्तमान में उत्तम एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही वे JEE, NEET और विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों को ऑनलाइन मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं।उत्तम का पालन-पोषण उनके मामा बृजेश दुबे के घर हुआ और वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अनिता तिवारी को देते हैं, जो एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं।अपने निरंतर प्रयासों और उपलब्धियों के माध्यम से उत्तम तिवारी लगातार सितारगंज और उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page