टनकपुर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली रैली, कांग्रेस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
टनकपुर (चम्पावत)। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तथा विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ टनकपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक निजी वाटिका में किया गया, जहां से रैली की शुरुआत हुई।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निजी वाटिका से तुलसीराम चौराहे होते हुए मुख्य बाजार तक नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। रैली का समापन मुख्य बाजार चौराहे पर हुआ।
कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट एवं सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा इसका विरोध महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संयोजक जतिन देऊपा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चंद, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला जोशी, महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया गया।

