जनपद चंपावत के अतिथि शिक्षकों का देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना जारी, सात अगस्त को होगा सचिवालय कूच।

खबर शेयर करें -

जनपद चंपावत के अतिथि शिक्षकों का देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना जारी, सात अगस्त को होगा सचिवालय कूच

चम्पावत। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन उत्तराखंड के बैनर तले एक सूत्रीय मांग समस्त प्रभावी अतिथि शिक्षकों के समायोजन के साथ सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के समर्थन हेतु चंपावत के अतिथि शिक्षक भी भारी संख्या में देहरादून पहुंच चुके हैं। इस आशय की जानकारी अतिथि शिक्षक संगठन से प्राप्त हुई।

उन्होंनें बताया दो अगस्त से चल रहे हैं इस धरने का आज चौथा दिन है। 7 अगस्त को सचिवालय कूच कार्यक्रम में और अधिक संख्या में अतिथि शिक्षक देहरादून पहुंचने वाले हैं। जनपद चंपावत से हिमांशु गढ़कोटी के नेतृत्व में नवीन पुनेठा, अग्निवेश आर्य, सुरेंद्र कुमार, अनिल , चंद्र सिंह ,जगमोहन जोशी, प्रकाश जोशी, संजीव कुमार मंडल, अशोक कुमार, मृत्युंजय शर्मा, सत्य प्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, दिनेश पोखरियाल, विनोद कुमार, सुधीर कुमार सहित तमाम लोग शामिल है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page