सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर ग्राम मनिहार गोठ मे विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर ग्राम मनिहार गोठ मे विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर ग्राम पंचायत मनिहारगोठ मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पीएलवी अधिकार मित्र अमित कुमार ने महिलाओं एवं पुरुषों को समाज कल्याण, श्रम विभाग से मिलने वाले तमाम लाभों के बारे में जानकारी दी। बुजुर्गो को उनके स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी एवं समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली तमाम पेंशनों के बारे मे विस्तार से बताया गया। इसके अलावा लोक अदालत से मिलने वाली तमाम सुविधाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को निशुल्क कानूनी मदद, तमाम लाभों को दिलवाने में मदद किये जाने का आश्वाशन दिया गया। प्रो बोनो पीएलवी नीतू देवी ने लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए नशे से होने वाली तमाम गम्भीर समस्याओं के बारे में बताया। पी एल वी. बबीता पुनेठा ने लोगो को साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो बोनो रूमाना परवीन व कमलेश ने लोगो को नशे के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूकता का पाठ पढ़ाया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page