टनकपुर: शारदा खनन में घन मीटर बढ़ाने की मांग कों लेकर माँ शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 

खबर शेयर करें -

टनकपुर: शारदा खनन में घन मीटर बढ़ाने की मांग कों लेकर माँ शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,

टनकपुर (चम्पावत)। मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने शारदा नदी में चल रहे खनन कार्य को लेकर प्रदेश सरकार से घन मीटर बढ़ाने की मांग उठाई है। यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजा गया है।

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2026 में शारदा उप खनिज की कुल मात्रा लगभग 3 लाख 35 हजार घन मीटर निर्धारित की गई थी, लेकिन अप्रैल माह में ही खनन कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। इससे खनन से जुड़े मजदूरों, वाहन स्वामियों और स्थानीय व्यापारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। यूनियन का कहना है कि खनन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए लगभग 1 लाख घन मीटर अतिरिक्त सामग्री की आवश्यकता है। ऐसे में सरकार से मांग की गई है कि खनन की निर्धारित सीमा को बढ़ाया जाए, ताकि क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

यूनियन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page