चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 82.25 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, चाऊमीन की दुकान से स्मैक हुई बरामद ।
टनकपुर (चम्पावत)। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के नेतृत्व में SOG एवं थाना टनकपुर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने टनकपुर क्षेत्र में सक्रिय सुरागरसी और सूचना संकलन के आधार पर आरोपी को उसकी चाऊमीन की दुकान “रामू दा फास्ट फूड सेंटर” से दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 82.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही स्मैक के सेवन में प्रयुक्त उपकरण—सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर तथा एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-गोविंद राम पुत्र स्व. रमेश राम, निवासी ककराली गेट के पास, प्लॉट नंबर 4, थाना टनकपुर, जिला चम्पावत। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना टनकपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल:- SI कमलेश भट्ट, SI संदीप पिलखवाल, HC चंद्र सिंह, HC घनश्याम, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, नासिर हुसैन एवं सूरज कुमार।

