नवागत पुलिस कप्तान रेखा यादव ने चम्पावत पुलिस अधीक्षक का पदभार किया ग्रहण।

खबर शेयर करें -

नवागत पुलिस कप्तान रेखा यादव ने चम्पावत पुलिस अधीक्षक का पदभार किया ग्रहण।

चम्पावत। शनिवार को जनपद मे नवागत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) द्वारा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया गया । जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

पदभार संभालते ही नवागत कप्तान रेखा यादव द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ बनाते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त चम्पावत के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।जनपद पुलिस परिवार की ओर से नवागत पुलिस अधीक्षक महोदया को हार्दिक स्वागत एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गयीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page