रमेश सिंह एरी बिष्ट की स्मृति में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन 25 दिसंबर को बनबसा में

खबर शेयर करें -

रमेश सिंह एरी बिष्ट की स्मृति में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन 25 दिसंबर को बनबसा में।

बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय रमेश सिंह एरी बिष्ट की स्मृति में एक मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 7:00 बजे पाठनी तिराहा, बनबसा में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

➡️ मिनी मैराथन में दो वर्गों की दौड़ आयोजित की जाएगी।

पहला वर्ग अंडर-15 बालक एवं बालिका का होगा, जिसमें 3 किलोमीटर की दौड़ कराई जाएगी। वहीं दूसरा वर्ग 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का होगा, जिनके लिए 2 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र (Date of Birth Certificate) अनिवार्य रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल नंबर 9449640065 एवं 9760507172 पर भेजकर 24 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण कराना होगा।

➡️ पुरस्कार राशि

अंडर-15 वर्ग के विजेताओं को क्रमशः

₹5000, ₹3000, ₹2000, ₹1000, ₹700 एवं ₹500 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विजेताओं को

₹6000, ₹5000, ₹4000, ₹3000, ₹2000 एवं ₹1000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

➡️ आयु पात्रता

अंडर-15: जन्म तिथि 01-12-2009 या उसके बाद

65 वर्ष से अधिक: जन्म तिथि 01-12-1960 या उससे पहले

➡️ महत्वपूर्ण सूचना:

यह मिनी मैराथन केवल चंपावत जिले के प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के ओरिजिनल आधार कार्ड एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी।

आयोजकों ने जिले के खिलाड़ियों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page