नैनीताल – चोरगलिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटर साईकिल के साथ किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

नैनीताल – चोरगलिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटर साईकिल के साथ किया गिरफ्तार।

➡️ एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश – चोरी का कारोबार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा.

➡️ अभियुक्त टनकपुर के मनिहार गोठ में किराये पर रहकर चोरी की वारदात को देता था अंजाम.

➡️ पुलिस की दबिश के बाद नवाबगंज में किराये पर बनाया आशियाना.

चोरगलिया (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के दिशा निर्देशन व पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी महोदय व क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चोर गलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा थाना चोरगलिया में पंजीकृत मु0 FIR NO. 98/25 धारा 305 (a) /334(4) BNS में अज्ञात चोर की गिरफ्तारी / चोरी गयी सम्पति के सम्बन्ध में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के पर्यवेक्षण मे उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी, कानि0 भारत भूषण , कानि0 चन्दन सिंह के द्वारा एमवीआर बैरियर चोरगलिया के पास अभियुक्त 26 वर्षीय लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सैन निवासी कुमाऊ कालोनी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा थाना काठगोदाम नैनीताल को चोरी की मोटर साईकिल स्पलैण्डर काले रंग चेचिस न0 MBLHAR081HHC46379 के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा अभियोग में बरामदगी की धारा 317(2) की वृद्धि की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 25 धारा 305 (A) /334(4) /317(2) BNS में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त को मु0 उपरोक्त में मय माल के गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है, उसके विरुद्ध हल्द्वानी में धारा 379/411, थाना मुखानी में धारा 305(a)/331(4)BNS, धारा- 457/380/411 IPC, थाना चोरगलिया में धारा- 305(a)/331(4)/317(2)BNS चालानी कार्यवाही में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह, उ0नि0 सुनील गोस्वामी, HC मंजीत सिंह, कानि0 भारत भूषण और कानि0 चन्दन सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page