नारी शक्ति वंदन सम्मेलन टनकपुर में गरिमामयी आयोजन, महिलाओं की भागीदारी को मिला नया संबल, महिलाओं को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देना समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

खबर शेयर करें -

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन टनकपुर में गरिमामयी आयोजन, महिलाओं की भागीदारी को मिला नया संबल, महिलाओं को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देना समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और जागरूकता का संचार हुआ।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहल देश की बेटियों, बहनों और माताओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी का अवसर प्रदान करेगी और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, सेवानिवृत्त शिक्षिका गीता चंद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। पूरन मेहरा, सौरभ गुप्ता, मुकेश जोशी, बबलू देव, शिवराज सिंह, राजू बिष्ट, विनीता फर्त्याल, सुनीता मुरारी, हंसा जोशी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, रेखा देवी, रुचि धस्माना, अनीता यादव, रुक्मणी उनियाल सहित समस्त मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सरस्वती चंद, जिला महामंत्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देना समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सम्मेलन के माध्यम से टनकपुर की धरती से यह संदेश दिया गया कि आज की नारी केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं, बल्कि देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया में भी सशक्त भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page