उत्तराचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की डिपो कार्यकारिणी का हुआ गठन, नीरज अध्यक्ष और प्रवीण बने मंत्री।

खबर शेयर करें -

उत्तराचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की डिपो कार्यकारिणी का हुआ गठन, नीरज अध्यक्ष और प्रवीण बने मंत्री।

टनकपुर (चम्पावत) शनिवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन कार्यालय में प्रांतीय नेतृत्व के आदेशानुसार डिपो कार्यकारणी के चुनाव संपन्न हुए। जिसमे सर्वसम्मति से प्रवीण जोशी को लगातार तीसरी बार डिपो मंत्री चुना गया। साथ ही डिपो अध्यक्ष पद पर नीरज बिष्ट और कोषाध्यक्ष पद पर भूपेश गहतोड़ी को निर्विरोध चुना गया। डिपो उपाध्यक्ष पूरन सिंह, धीरज फर्त्याल, संगठन मंत्री जगदीश मिश्रा संयुक्त मंत्री भुवन रौतेला 2nd रविन्द्र जोशी, कार्यकारणी सदस्य प्रकाश नाथ, डूंगर सिंह, लईक हसन, वसीम अहमद, दरबान राम को चुना गया। चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह एवं संतोष सिंह की देखरेख में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। सभी कर्मचारियों द्वारा विनियमितिकरण, बस बेड़ा बढ़ाने हेतु अधिकारियों एवं मुख्य मंत्री से मांग हेतु प्रतिबद्ध रहने के लिए संकल्प लिया। साथ ही किसी भी कर्मचारी का शोषण होने पर एक आवाज में एक होने के साथ उसका विरोध करने के लिए तत्पर रहने हेतु संगठित होनें का आह्वान किया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page