चम्पावत पहुंचे राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि व अन्य पदाधिकारी, नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान, कर्मचारी हितो के लिए कार्य करने का लिया गया संकल्प।

खबर शेयर करें -

चम्पावत पहुंचे राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि व अन्य पदाधिकारी, नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान, कर्मचारी हितो के लिए कार्य करने का लिया गया संकल्प।

चम्पावत। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह शनिवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला मुख्यालय चम्पावत पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रचार मंत्री जयप्रकाश, प्रदेश सदस्य एवं हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष अशोक चौधरी, हल्द्वानी शाखा के महामंत्री श्याम सुन्दर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

चम्पावत पहुंचने पर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि एवं शाखा महामंत्री श्याम सुन्दर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शाखा गठन में निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि ने की। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की आगामी रणनीति तथा प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि कर्मचारी हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन कर्मचारियों की मांगों को लेकर निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनजागरण एवं संगठन विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।

इस दौरान चंपावत शाखा अध्यक्ष अर्जुन कुमार, शाखा उपाध्यक्ष राजू भाई, शाखा सचिव रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विकेश कुमार, जिला सचिव राकेश कुमार सदस्य बीना देवी, ऊषा देवी के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page