अच्छी खबर – टनकपुर में सात दिवसीय निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर जारी, दूसरे दिन भी तमाम मरीजों को मिला लाभ, दिल्ली के मशहूर शल्य चिकित्सकों द्वारा किये जा रहे हैं ऑपरेशन।

खबर शेयर करें -

अच्छी खबर – टनकपुर में सात दिवसीय निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर जारी, दूसरे दिन भी तमाम मरीजों को मिला लाभ, दिल्ली के मशहूर शल्य चिकित्सकों द्वारा किये जा रहे हैं ऑपरेशन।

टनकपुर (चम्पावत)। उप ज़िला चिकित्सालय, टनकपुर में श्री ओंकार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा आयोजित एक सप्ताह का निःशुल्क शल्य एवं चिकित्सा शिविर (29 मार्च से 04 अप्रैल तक) जनसेवा का बड़ा माध्यम बनकर उभर रहा है। शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त किया। शिविर के दौरान हॉर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, गॉलब्लैडर तथा गुर्दे की पथरी जैसी गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन निःशुल्क किए जा रहे हैं। दिल्ली से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों का सफल उपचार कर रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

आयोजकों के अनुसार यह शिविर पूरी तरह जनहित में संचालित किया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों के मरीजों को बिना किसी शुल्क के परामर्श एवं शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर के सफल संचालन में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चम्पावत तथा इंडियन साइंस कम्यूनिकेशन सोसाइटी, लखनऊ का विशेष सहयोग मिल रहा है।आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा लें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page