अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चम्पावत विलेज फाउंडेशन की अनूठी पहल: तीन स्थानों पर शिविर आयोजित, 500 से अधिक लोगों ने किया योग।

खबर शेयर करें -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चम्पावत विलेज फाउंडेशन की अनूठी पहल: तीन स्थानों पर शिविर आयोजित, 500 से अधिक लोगों ने किया योग।

चम्पावत/टनकपुर । चम्पावत विलेज फाउंडेशन द्वारा श्यामलाताल, टनकपुर और सूखीढांग में विशेष योग शिविर लगाए गए, प्रतिभागियों और स्कूली बच्चों को टी-शर्ट वितरण के अलावा जलपान की भी उत्तम व्यवस्था की गयीं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चम्पावत विलेज फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और निरोगता का संदेश देने के लिए एक विशाल और भव्य पहल की गई। फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र में तीन अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनता और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फाउंडेशन द्वारा योग को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विवेकानंद आश्रम, श्यामलाताल, राजकीय इंटर कॉलेज, सुखीढांग और राजकीय इंटर कॉलेज, तळियाबांज क्षेत्र में योग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। योग के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए चम्पावत विलेज फाउंडेशन की तरफ से शिविर में शामिल हुए स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों को विशेष योग टी-शर्टें वितरित की गईं। इसके साथ ही, योग सत्र की समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

फाउंडेशन के इस प्रयास को जनता का भरपूर समर्थन मिला। तीनों केंद्रों को मिलाकर लगभग 400 से 500 लोगों ने एक साथ मिलकर सामूहिक योग अभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने लोगों को प्राणायाम, आसन और ध्यान का महत्व समझाया और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष जीवन चंद्र जोशी ने सन्देश देते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि मन और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि हम रोज खुद को थोड़ा समय देकर योग अपनाएं, तो एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page