मुख्यमंत्री धामी के टनकपुर आगमन पर कांग्रेसी अपने ही कार्यालय में सुबह से ही रहे नजरबंद, दो चरणों में पुलिस ने लिया हिरासत में, पहुंचाया कोतवाली।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी के टनकपुर आगमन पर कांग्रेसी अपने ही कार्यालय में सुबह से ही रहे नजरबंद, दो चरणों में पुलिस ने लिया हिरासत में, पहुंचाया कोतवाली।

टनकपुर (चम्पावत)। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को सुबह से ही नजरबंद रखा। सीएम के आगमन से पूर्व पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल सहित लगभग डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों को पुलिस ने दो चरणों में हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इससे पूर्व सशक्त बहना कार्यक्रम में भी पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में लिया था।

कांग्रेस के पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हमें सुबह से ही अपने कार्यालय में नजरबंद रखा गया ओर उसके बाद हिरासत में लें लिया गया। उन्होंने कहा हमारे कार्यालय के गेट को छावनी में तब्दील कर हिरासत में लिया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के अलावा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बडे़ला, विधानसभा अध्यक्ष नीरज मिश्रा, हरीश जोशी, सौरभ गिरी, आसिफ, राहुल राज, श्याम कठायत, गौरव जोशी, रूपेश सक्सेना, पान सिंह रावत, विकास शर्मा, आदिल, मयूर, हरीश शर्मा, अमन रावत, अमित रावत, शानू आदि को हिरासत में लिया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page