मुहिम – माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नायकगोठ में चलाया जागरूकता अभियान, उपस्थित महिलाओं व ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

खबर शेयर करें -

मुहिम – माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नायकगोठ में चलाया जागरूकता अभियान, उपस्थित महिलाओं व ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

टनकपुर (चम्पावत)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत नायकगोठ में एक निजी ब्यूटी पार्लर में एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने किया, जिनके मार्गदर्शन में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया गया। साथ ही, प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन हेतु ईको ब्रिक्स बनाने की कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं को बोतलों में पॉलीथिन भरकर उपयोगी निर्माण सामग्री तैयार करने की विधि सिखाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अपने गांव को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। समिति की ओर से बताया गया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा आशा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी, मयंक, मंजू देवी, शांति देवी, रेखा, राखी, पूजा, काजल आर्या, यशोदा, काजल नैना, बबीता पाण्डे, ममता देवी, आशा देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page