विश्व जल दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर और जन जागरूकता रैली के माध्यम से पानी की महत्वता और जल संरक्षण के बारे में लोगों को किया जागरूक।

खबर शेयर करें -

विश्व जल दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर और जन जागरूकता रैली के माध्यम से पानी की महत्वता और जल संरक्षण के बारे में लोगों को किया जागरूक।

टनकपुर (चम्पावत)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर रविवार को टनकपुर जल संस्थान कार्यालय के समीप विश्व जल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर व जन जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को पानी के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर पीएलबी गणों द्वारा लोगों को जल और इसके संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल के संचालन में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित अधिकार मित्रो द्वारा विश्व जल दिवस को मनाए जाने के उद्देश्य के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना और जल संसाधनों का सतत प्रबंध करना लोगों तक स्वच्छ और सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जल अधिनियम 1974 जल संशोधन अधिनियम 1988 जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत के संविधान में वर्णित अनुच्छेद 21 41 ए और 51 ए के बारे में जानकारी दी। नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। शिविर में पीएलबी अर्जुन सिंह, विजेंद्र अग्रवाल, इजहार अली, अजय गुरुरानी, अमित, दीपा देवी, किरन गहतोड़ी, बबीता पुनेठा, सोनी सिंह, पूजा जोशी, राधिका अधिकारी, शमशाद बानो, किरन जोशी, हरीश गौड़, रितु महर, अर्चना लोहनी, प्रकाश आर्य, प्रियंका पचौली, सोनी जहां, प्रो बोनो पीएलवी रूमाना परवीन, सुरेश उप्रेती, नीतू देवी, सुनीता टम्टा, नूरजहां के अलावा जल संस्थान की कनिष्क अभियंता साक्षी आर्य, रमेश आर्य, योगेंद्र चंद्र, ऋषिपाल सिंह, पुष्कर मेहता, कुणाल गुप्ता, पवन चंद, राजेंद्र सिंह आदि कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page