टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास अनंतदास जी द्वारा श्रीकृष्ण की महारास लीला का सुनाया वृतांत, फूलों की खेली गयी होली।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास अनंतदास जी द्वारा श्रीकृष्ण की महारास लीला का सुनाया वृतांत, फूलों की खेली गयी होली।

टनकपुर (चम्पावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास अनंतदास जी द्वारा भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वृतांत सुनाया गया। इसके बाद कथा व्यास द्वारा भगवान कृष्ण का वृंदावन से मथुरा जाना, कंस का वध करने के साथ ही भगवान कृष्ण का रुक्मणि से विवाह करने की कथा सुनाई गई। कथा के छठे दिन फूलों की होली भी खेली गई।

इससे पूर्व यजमान संजय अग्रवाल और राजीव रस्तोगी ने अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर कमेटी के सचिव मयंक पंत, संजय पांडे, संरक्षक संजय अग्रवाल, संरक्षक ओमकार सिंह, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, उपाध्यक्ष करन शर्मा, विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष कल्पना आर्य, पूनम कोहली, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, नेहा पांडे, मयंक गर्ग सहित कमेटी के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page