ग्राम पंचायत छीनीगोठ में खुली बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा, तमाम विभागीय अधिकारी रहे मौजूद।

खबर शेयर करें -

ग्राम पंचायत छीनीगोठ में खुली बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा, तमाम विभागीय अधिकारी रहे मौजूद।

टनकपुर (चम्पावत)। ग्राम पंचायत छीनीगोठ में ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा, जिनमें सड़क, पेयजल, सिंचाई, राजस्व संबंधित मामलों सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं प्रमुख रहीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का खाका तैयार किया गया।¸

इस अवसर पर राजस्व, पशु पालन, वन, पुलिस, सिंचाई, नलकूप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि गांव के विकास को लेकर लोगों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही है।

बैठक मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जीवन सिंह नेगी, बृजेश जोशी, पीएलवी अजय गुरुरानी, बिजली विभाग से नरेन्द्र श्रीवास्तव, पशु पालन से सचिन चमोलिया, सिचाई विभाग से अपर सहायक अभियंता विजय सिंह, वन विभाग से निर्मल चंद्र खुल्वे, पूजा, टेकचंद, नलकूप विभाग से कनिष्ठ अभियंता नूरुद्दीन, उपनिरीक्षक अकरम अहमद, का. रामलाल के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page