देहरादून – सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित, चम्पावत जिले के एसपी अजय गणपति भी SIT में शामिल।

खबर शेयर करें -

देहरादून – सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित, चम्पावत जिले के एसपी अजय गणपति भी SIT में शामिल।

देहरादून /उधमसिंहनगर /चम्पावत। ऊधमसिंहनगर जनपद के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश जारी किए हैं।

प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री को शामिल किया गया है।

निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रकरण से संबंधित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी एवं 07 आरक्षियों सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके साथ ही मृतक द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो तथा ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायत में लगाए गए आरोपों, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों एवं जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उल्लेख है—के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page