टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग के गेंडाखाली के नजदीक भैस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग के गेंडाखाली के नजदीक भैस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार की देर शाम टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग में भैस की टक्कर से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। युवक को आनन फ़ानन में टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ डॉ मों0 उमर नें परीक्षण करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, अस्पताल पहुँचे परिजनों का रों रोकर बुरा हाल है।

चिकित्साधिकारी डॉ मो0 उमर नें बताया परिजनों द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल युवक 32 वर्षीय अशोक भारती पुत्र श्री प्रेम लाल निवासी चिलियागोल गेंडाखाली नं 01 टनकपुर जिला चम्पावत को अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। जिसका कल शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मेडिकल टीम में डॉ मो0 उमर के अलावा नर्सिंग अधिकारी कुनाल, वार्ड व्वाय कर्मवीर आर्य, राजेंद्र कुमार और मो0 शरीफ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page