आक्रोश – आउटसोर्सिंग एवं मोहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों का लंबित मानदेय भुगतान एवं 805/- प्रतिदिन की दर से किए जाने हेतु सौपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

आक्रोश – आउटसोर्सिंग एवं मोहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों का लंबित मानदेय भुगतान एवं 805/- प्रतिदिन की दर से किए जाने हेतु सौपा ज्ञापन।

बनबसा (चम्पावत)। आउटसोर्सिंग एवं मोहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों का लंबित मानदेय भुगतान एवं 805/- प्रतिदिन की दर से किए जाने हेतु देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर के नेतृत्व मे नगर पालिका प्रशासन कों ज्ञापन सौपा। जिसने उन्होंने गुरूवार तक कार्यवाही न होने की दशा मे हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

ज्ञापन के मुताबिक डोरा क्राफ्ट ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को अप्रैल एवं मई माह का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है।इसके अतिरिक्त पूर्व में भी ठेकेदार द्वारा लगभग तीन वर्षों से दो माह का मानदेय रोका गया है, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया है। इस संबंध में संगठन द्वारा पूर्व में भी कई बार ज्ञापन एवं अनुरोध पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु अभी तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई है। संगठन ने दो टूक कहा कि नगर पंचायत बोर्ड प्रस्ताव के अनुसार 805 प्रतिदिन की दर से मानदेय तत्काल लागू किया जाए। वहीं भविष्य में किसी भी नए ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का शोषण न किया जाए एवं सभी कर्मचारियों को निर्धारित

मानदेय दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा समस्त आउटसोर्सिंग एवं मोहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्र आज 27 मई कों दोपहर की पारी से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होंगे तथा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन एवं संबंधित ठेकेदार की होगी। इस दौरान सभी पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page