पुलिस कप्तान रेखा यादव ने बनबसा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, जनसंवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं पर किया विचार-विमर्श, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

खबर शेयर करें -

पुलिस कप्तान रेखा यादव ने बनबसा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, जनसंवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं पर किया विचार-विमर्श, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

बनबसा (चम्पावत)। पुलिस कप्तान रेखा यादव ने थाना बनबसा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को शस्त्र संचालन, शस्त्रों को खोलने-जोड़ने का अभ्यास एवं बलवा ड्रिल कराई गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा राहत उपकरण, दंगा नियंत्रण उपकरण, सीसीटीएनएस प्रणाली, लावारिस माल व वाहनों सहित मैस, बैरक एवं आवासीय परिसर का गहन निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र कोरंगा को थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रों के रखरखाव, सीसीटीएनएस प्रणाली के नियमित अद्यतन तथा आपदा उपकरणों को सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लावारिस माल एवं वाहनों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत थाना बनबसा में CLG सदस्य, पुलिस पेंशनर्स, व्यापारी संघ व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ जनसंवाद गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था, किरायेदार/नौकर सत्यापन, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page