उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के 28 नव नियुक्त आरक्षीयों ने भिंगराड़ा रेंज की पौधशाला का किया भ्रमण।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के 28 नव नियुक्त आरक्षीयों ने भिंगराड़ा रेंज की पौधशाला का किया भ्रमण।

भिंगराड़ा (चम्पावत)। उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के 28 नव नियुक्त आरक्षीयों ने भिंगराड़ा रेंज का भ्रमण किया। इस व्यवहारिक प्रशिक्षण के तहत उन्होंने नर्सरी प्रबंधन और वन संरक्षण की तकनीकियों को समझा ।

भिंगराड़ा पौधशाला में प्रशिक्षुओं को बीज एकत्रीकरण पौध तैयार करने की प्रक्रिया, प्रिंकिग, पौली वैग भरान और सिंचाई पद्धति का एवं लीसा प्रबंधन को लेकर प्रदर्शन कराया गया। उन्हें विभिन्न प्रजातियों के पौधों की पहचान और उनकी देखभाल के तरीको की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृत्त राकेश कुमार भट्ट के मार्ग दर्शन में वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने वनाग्नि लीसा प्रबंधन एवं लीसा उपकरणों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा वनों को वनाग्नि रोकथाम, नर्सरी रखरखाव और फील्ड प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से समझाया। वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने जंगलों को आग से बचाने के लिए समय पर निगरानी और सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। भ्रमण में डिप्टी रेंजर उत्तम नाथ गोस्वामी, अभिषेक शर्मा, देवी दत्त भट्ट, ललिता, बलदेव जोशी, यशवन्त सिंह, अमर सिंह, दुर्गा नाथ सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page