सोशल मीडिया पर नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर, वैधानिक कार्रवाई शुरू।

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर, वैधानिक कार्रवाई शुरू।

चंपावत ।जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नाबालिग पीड़िता की निजता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विवेचनाधीन एक संवेदनशील आपराधिक प्रकरण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया है कि एक व्यक्ति द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से नाबालिग पीड़िता से संबंधित वीडियो एवं फोटोग्राफ सार्वजनिक किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया कि कानूनन किसी भी नाबालिग की पहचान उजागर करना गंभीर दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल पीड़िता की गोपनीयता और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करती हैं, बल्कि इससे उसकी मानसिक सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को तत्काल हटवाने सहित अन्य कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण की विवेचना नियमानुसार की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संवेदनशील प्रकरण से जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करें तथा कानून का सम्मान करते हुए पीड़िता की निजता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page