बूम गेट चौकी पर सख्ती:- ओवरलोड और नशे में ड्राइविंग पर कड़ा शिकंजा, रात्रि चेकिंग से मचा चालकों में हड़कंप, यात्रियों की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता – संदीप, इंचार्ज बूम चौकी 

खबर शेयर करें -

बूम गेट चौकी पर सख्ती:- ओवरलोड और नशे में ड्राइविंग पर कड़ा शिकंजा, रात्रि चेकिंग से मचा चालकों में हड़कंप, यात्रियों की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता – संदीप, इंचार्ज बूम चौकी

टनकपुर (चम्पावत) । माँ पूर्णागिरी धाम की धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस चौकी बूम गेट पर रात्रि के समय पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टैक्सियों को रोककर सवारियों की गिनती की गई तथा ड्राइवरों की एल्कोमीटर से जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि टैक्सियों में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं और वाहन को तेज गति से न चलाएं। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चौकी प्रभारी संदीप पिल्खवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि कोई चालक मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया, चाहे वह ओवरलोडिंग हो या नशे में वाहन चलाना—तो उसके खिलाफ तत्काल चालानी कार्यवाही की जाएगी। रात्रि चेकिंग अभियान से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल हैं और कई वाहन चालकों ने नियमों का पालन करते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस की इस सख्ती को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहद ही जरूरी कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page