पुलिस की तत्परता – गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड़ पर, मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।

खबर शेयर करें -

पुलिस की तत्परता – गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड़ पर, मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।

टनकपुर (चम्पावत)। खोये हुए बच्चे की सूचना मिलते ही टनकपुर पुलिस तत्काल हरकत मे आयी। पुलिस टीम की तत्परता से खोये हुए बालक को टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने अपने घर के चिराग के मिल जाने पर भावुक होकर चम्पावत पुलिस का आभार जताया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय शिवांश पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम भिंडारा मझोला, जिला पीलीभीत के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को आज सोमवार को प्राप्त हुई।

प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास, सुरागरसी-पतारसी एवं सीसीटीएनएस तकनीक की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। बच्चे को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, बच्चे को अपने सामने सकुशल देखकर परिजनों के चेहरे पर खुशी और आँखों से आँसू छलक पड़े । पुलिस की तत्परता से एक और परिवार को अपनों का साथ मिला। परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम मे मनिहार गोठ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक तेज कुमार, हेका. राम लाल, गोपाल राम, का. हितेश वर्मा, दीपक रावत और अजय कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page