पुलिस टीम नें बनबसा में 20.47 ग्राम स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में किया मामला दर्ज।

खबर शेयर करें -

पुलिस टीम नें बनबसा में 20.47 ग्राम स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में किया मामला दर्ज।

बनबसा (चम्पावत)। पुलिस टीम को नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में एक बार फिर से कामयाबी मिली है। पुलिस नें मीना बाजार तिराहे के नजदीक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 20.47 ग्राम स्मैक बरामद हुई, पुलिस नें शनिवार को अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। इस आशय की जानकारी बनबसा पुलिस से शनिवार की दोपहर एक बजे प्राप्त हुई।

बनबसा पुलिस नें बताया पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश व पुलिस क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में नशा तस्करो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत पुलिस टीम नें शुक्रवार की शाम एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस नें 20.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। अभियुक्त 22 वर्षीय अमन कुरैशी उर्फ छोटू पुत्र रफीक अहमद निवासी वार्ड नं 3 बनबसा जिला चम्पावत के विरुद्ध शनिवार को बनबसा थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द कुमार, हे0का0 प्रकाश सिह और का0 उमेश प्रसाद मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page