गौरव – टनकपुर की होनहार छात्रा डॉ पूजा तिवारी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला एवार्ड में राज्य स्तर पंजाब से गार्गी एवार्ड के लिए किया गया चयनित।

खबर शेयर करें -

टनकपुर की होनहार छात्रा डॉ पूजा तिवारी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला एवार्ड में राज्य स्तर पंजाब से गार्गी एवार्ड के लिए किया गया चयनित।

(साभार – डॉ देवी दत्त जोशी)

टनकपुर (चम्पावत)। चम्पावत जिले के टनकपुर की होनहार बेटी नें अपने जिले के साथ ही समूचे उत्तराखंड का नाम रोशन किया हैं। टनकपुर की होनहार बेटी छात्रा डा पूजा तिवारी पुत्री श्री नरेन्द्र तिवारी जो वर्तमान में पंजाब के एम्स भटिंडा में कार्डियोलॉजी विभाग में रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत है। जिन्हें अन्तर्राष्ट्रीय महिला एडवार्ड में राज्य स्तर पंजाब से गार्गी एवार्ड के लिए चयनित किया गया है। 22 फरवरी 2025 को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा व योग में किये गये श्रेष्ठ कार्य के लिए डा पूजा तिवारी को गार्गी एवार्ड योगिनी से सम्मानित किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डा देवी दत्त जोशी, रोहतास अग्रवाल शिवराज सिंह कठायत आदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने डा पूजा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुऐ बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page