आज सुरक्षा करें, कल सुरक्षित रहें थीम को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।
टनकपुर (चम्पावत)। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत के निर्देशन में “आज सुरक्षा करें, कल सुरक्षित रहें” पर्यावरण कानून साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मनिहार गोठ के खेल मैदान में आयोजित खेल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट तथा वार्ड संख्या–02 नई बस्ती सहित विभिन्न दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से युवा, बच्चों एवं ग्रामीण नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनों एवं नियमों की जानकारी दी गई, ताकि वे प्रदूषण रोकने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जैव विविधता की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में पी.एल.वी. अधिकार मित्र के रूप में बबीता पुनेठा, रूमाना परवीन, नीतू देवी एवं कमलेश की सक्रिय सहभागिता रही।




