लगातार लगने वाले जाम की समस्या को लेकर बनबसा नगर पंचायत सभागार में हुआ संयुक्त बैठक का आयोजन, सख्त निर्णय लागू।

खबर शेयर करें -

लगातार लगने वाले जाम की समस्या को लेकर बनबसा नगर पंचायत सभागार में हुआ संयुक्त बैठक का आयोजन, सख्त निर्णय लागू।

बनबसा (चम्पावत)। नगर पंचायत के सभागार में एक संयुक्त बैठक का आयोजन जाम के झाम को लेकर किया गया। जिसमे नगर पंचायत, व्यापार मण्डल एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से नगर में लगने वाले जाम को लेकर मंथन कर कठोर निर्णय लिए। बैठक में नगर क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले जाम तथा दिन में लगभग 14–15 बार ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक बन्द होने से आमजन को हो रही भारी परेशानी पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जाम की स्थिति से निपटने हेतु विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर विचार-विमर्श के उपरांत आम सहमति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पाटनी तिराहा बनबसा से मीना बाजार तिराहा एवं राजपूत तिराहा से गुरुनानक मिष्ठान भण्डार तिराहे तक किसी भी ठेला/ठेली को खड़े रहकर व्यापार करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्र में दुकानों के आगे पीली पट्टी मार्क की जाएगी। उक्त पीली पट्टी से आगे किसी भी प्रकार का व्यापार करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर पंचायत बनबसा द्वारा संबंधित दुकान स्वामी का सामान जब्त करने के साथ-साथ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बाजार क्षेत्र में दिन के समय किसी भी चार पहिया वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी पक्षों ने नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी, थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कोरंगा, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल शंकर लाल वर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष भरत भण्डारी, महामंत्री आशु गोयल, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष सभासद कमल गुप्ता, सभासद योगेश चन्द, लक्ष्मी कश्यप, मनोज कुमार, पूर्व सभासद अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सदस्य शकील अहमद सहित दीपक वर्मा, लक्की गोयल मो० फारूक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page