57वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट श्री मनोहर लाल को सम्मानपूर्वक विदाई, वहीं दूसरी ओर सीमांत क्षेत्रों में गूंजा देशभक्ति का स्वर, ब्रास बैंड ने बांधा समां।

खबर शेयर करें -

57वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट श्री मनोहर लाल को सम्मानपूर्वक विदाई, वहीं दूसरी ओर सीमांत क्षेत्रों में गूंजा देशभक्ति का स्वर, ब्रास बैंड ने बांधा समां।

सितारगंज / बनबसा। 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल में कमांडेंट मनोहर लाल को लगभग 40 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के उपरांत भावुक वातावरण में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वर्ष 1986 में बल में प्रवेश करने वाले मनोहर लाल को 2014 में राष्ट्रपति विशेष सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2023 से 57वीं वाहिनी में तैनाती के दौरान उनके नेतृत्व में सीमा चौकियों के विकास, संचार व्यवस्था, सुरक्षा फेंसिंग एवं जवानों के कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए।सेवानिवृत्ति अवसर पर महानिदेशक की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। इस मौके पर वाहिनी के अधिकारी, जवान व कर्मचारी उपस्थित रहे।

…………………………………………………………………………………….

सीमांत क्षेत्रों में गूंजा देशभक्ति का स्वर, ब्रास बैंड ने बांधा समां

बनबसा। दीपक सिंह जायड़ा, कार्यवाहक कमांडेंट के कुशल निर्देशन मे समवाय बनबसा व धनुषपुल के सीमांत क्षेत्रों में ब्रास बैंड का भव्य प्रदर्शन हुआ। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर प्रस्तुत देशभक्ति धुनों व “वंदे मातरम्” ने वातावरण को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। स्थानीय नागरिकों व सीमा से आवागमन करने वालों ने कार्यक्रम की सराहना की। सहायक उप निरीक्षक रूसमेंद्र सिंह, बैंड मास्टर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने बैंड वादन किया। जागरूकता बैनरों के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कस्टम व इरिगेशन विभाग सहित अनेक अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page