नगर पालिका परिषद टनकपुर को मिले नवागत अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने किया विधिवत कार्यभार ग्रहण, सभासदों ने किया जोरदार स्वागत।

खबर शेयर करें -

नगर पालिका परिषद टनकपुर को मिले नवागत अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने किया विधिवत कार्यभार ग्रहण, सभासदों ने किया जोरदार स्वागत।

टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका परिषद टनकपुर में नवागत अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें औपचारिक रूप से अपने निजी कार्यालय में कार्यभार सौंपते हुए नगर विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई। कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के सभासदों एवं कर्मचारियों ने नवागत ईओ का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ईओ ऋषभ उनियाल ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, नागरिक सुविधाओं में सुधार, पारदर्शी प्रशासन तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। सभी सभासदों ने नवागत अधिशासी अधिकारी के साथ मिलकर नगर हित में कार्य करने की बात कही। इस दौरान सभासद हसीब अहमद, वकील अहमद, चर्चित शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सब्या बाल्मीकि, वर्षा शर्मा, दिनेश कुमार, सभासद प्रतिनिधि योगेश पाण्डेय के अलवा अन्य सभासद, पालिका कर्मी मौजूद रहे।

बताते चले आखिर एक सवाल अभी भी चर्चाओ के बाजार तैर रहा हैं कि उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग द्वारा 19 जनवरी को पूजा आर्य को टनकपुर के ईओ के रूप में टनकपुर भेजा गया, लेकिन 07 फ़रवरी तक उन्हें कार्यभार नहीं सौपा गया, वहीं दूसरी ओर शहरी विकास विभाग ने 07 फरवरी को एक नए आदेश के तहत ऋषभ उनियाल को हरिद्वार से टनकपुर अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किये जाने के आदेश के बाद आज 10 फ़रवरी की सुबह पालिकाध्यक्ष ने वो भी अपने निजी कार्यालय में कार्यभार सौंपते हुए विभाग के आदेशों का तत्परता से पालन किया। आखिर एक ही विभाग के आदेशों के पालन इतनी सुस्ती व चुस्ती से किया जाना संदेहास्पद व समझ से परे हैं, आखिर ये भेदभाव क्यों? कही पहले आदेश में महिला होने के कारण पक्षपात का नजारा सामने आया या कुछ और……… फिलहाल इस सवाल के जवाब का तमाम लोग इंतजार कर रहे हैं, कब मिलेगा ये भविष्य के गर्भ में फिलहाल तों दफ़न हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page