दुःखद हादसा – ललुवापानी बनलेख रोड में किस्कोट के पास पहाड़ी से गिरकर सितारगंज के युवक की दर्दनाक मौत।

खबर शेयर करें -

दुःखद हादसा – ललुवापानी बनलेख रोड में किस्कोट के पास पहाड़ी से गिरकर सितारगंज के युवक की दर्दनाक मौत।

चंपावत। जिले के ललुवापानी-बनलेख रोड में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में सितारगंज के एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किस्कोट और पल्सो के बीच सड़क किनारे पैराफिट में बैठे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा।

मृतक की पहचान लखविंदर सिंह (32) पुत्र तारा सिंह, निवासी नानकमत्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ रीठा साहिब जा रहा था। रास्ते में पल्सो के पास ओपन जिम के सामने वह पैराफिट पर बैठा था, तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय युवाओं के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चंपावत मोर्चरी पहुंचा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page