सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गोबिन्द बल्लभ जोशी एवं आचार्य पूरन चंद्र जोशी के रिटायरमेंट पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन।

खबर शेयर करें -

सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गोबिन्द बल्लभ जोशी एवं आचार्य पूरन चंद्र जोशी के रिटायरमेंट पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गोबिन्द बल्लभ जोशी और आचार्य पूरन चंद्र जोशी की अधिवर्षता के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों को हीं भाव पूर्ण विदाई दी गयीं। आचार्य राजेंद्र सिंह विष्ट के संचालन और भीमदत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं नें इनके साथ बिताये गये पलों को याद किया। सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाचार्य गोबिन्द बल्लभ जोशी कई बार भावुक हुए। जहाँ उन्होंनें अपने जीवन के 43 वर्ष अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया तो वही आचार्य पूरन चंद्र जोशी नें 37 वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियों को शिद्दत के साथ निभाया।

इस दौरान डॉ देवी दत्त जोशी, राकेश पाण्डेय, मदन बोहरा, कांतिबल्लभ जोशी, दीपक रजवार, दीपचंद पाठक, सुन्दर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रियंक खर्कवाल, कैलाश थपलियाल, मुकेश जोशी, शांति भट्ट, निर्मल बगोली, जगदीश चंद्र जोशी, बसंत बल्लभ उपाध्याय, खीम चंद के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page