विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज टनकपुर मे हर्षोल्लास से मनाई गयी शास्त्री एवं गाँधी जयंती, प्रधानाचार्य राकेश पांडे नें दोनों महान विभूतियों के जीवन आदर्शो से छात्रों को कराया रूबरू।

खबर शेयर करें -

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज टनकपुर मे हर्षोल्लास से मनाई गयी शास्त्री एवं गाँधी जयंती, प्रधानाचार्य राकेश पांडे नें दोनों महान विभूतियों के जीवन आदर्शो से छात्रों को कराया रूबरू।

टनकपुर (चम्पावत)। आज विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चंद पांडे द्वारा झंडा रोहण किया गया मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के आचार्य मोहन पांडे ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, तथा विद्यालय में चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग में उपस्थित सभी स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चंद पांडे ने लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित अलग-अलग प्रसंग बच्चों को सुनाए। जिससे कि बच्चे उनके प्रसंग को सुनकर उनसे कुछ सीख सकें।

इस अवसर पर शहीद उत्तमचंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट एवं आचार्य ललित मोहन जोशी, जगदीश सिंह बोरा एवं संदीप जोशी तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page