सरस कॉर्बेट महोत्सव में सेंट फ्रांसिस स्कूल का जलवा, विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख पुरस्कार किए अपने नाम, रंग बिरंगे परिधान, सटीक तालमेल, प्रभावशाली भाव-भंगिमाएं और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को तालियों की गूंज से किया गुंजायमान।

खबर शेयर करें -

सरस कॉर्बेट महोत्सव में सेंट फ्रांसिस स्कूल का जलवा, विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख पुरस्कार किए अपने नाम, रंग बिरंगे परिधान, सटीक तालमेल, प्रभावशाली भाव-भंगिमाएं और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को तालियों की गूंज से किया गुंजायमान।

टनकपुर। जनपद चम्पावत के टनकपुर में चल रहे सरस कॉर्बेट महोत्सव में इस वर्ष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष धूम देखने को मिल रही है। टनकपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के बीच हुई प्रतियोगिताओं में सेंट फ्रांसिस विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए। मंच पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे परिधान, सटीक तालमेल, प्रभावशाली भाव-भंगिमाएं और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को तालियों की गूंज से भर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और मंच संचालन देखने योग्य रहा।

जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस की निष्ठा चंद एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सब-जूनियर वर्ग में अनुकृति एवं समूह ने प्रथम पुरस्कार जीता। सीनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में रश्मि एवं समूह ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया, इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र मोहम्मद सुभान ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सरस मेला समिति द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की तैयारी, प्रस्तुति और समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं शुचि अग्रवाल एवं पिंकी भट्ट के मार्गदर्शन और परिश्रम की सराहना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मारिया दास ने विजेता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को इसी लगन और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page