युवा शिक्षक, साहित्यकार, कवि नीरज सिंह को मिला उत्तराखंड राइटर्स गोल्ड़न अवार्ड, अब तक कई संस्थाओ के द्वारा प्रदत्त सम्मान से नवाजे जा चुके है युवा साहित्यकार।

खबर शेयर करें -

युवा शिक्षक, साहित्यकार, कवि नीरज सिंह को मिला उत्तराखंड राइटर्स गोल्ड़न अवार्ड, अब तक कई संस्थाओ के द्वारा प्रदत्त सम्मान से नवाजे जा चुके है युवा साहित्यकार।

टनकपुर (चम्पावत)। क्षेत्र के युवा शिक्षक, साहित्यकार, कवि नीरज सिंह अनेकों वर्षों से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए कई सम्मान प्राप्त कर चुके है। हिंदी साहित्य में अपने विशेष योगदान के लिए नीरज सिंह को विश्व हिंदी रचनाकार मंच ,दिल्ली द्वारा नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में 17 अक्टूबर 2024 को आयोजित उत्तराखंड राइटर्स गोल्ड़न अवार्ड फेस्टिवल मे वर्ष 2024 का उत्तराखंड राइटर्स गोल्ड़न अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि टनकपुर के शिक्षाविद् लेखक जनप्रिय कवि नीरज सिंह के कई साझा काव्य प्रकाशित हो चुके है। इससे पूर्व नीरज सिंह को उत्तराखंड काव्य गौरव सम्मान ,काव्य शिरोमणि साहित्य सम्मान , गुरु द्रोणाचार्य साहित्य सम्मान ,नूर-ए-गजल , सुमित्रानन्दन पंत साहित्यिक सम्मान, बागेश्वरी साहित्य सम्मान, वीना पाणी साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। नीरज सिंह वर्तमान में होली त्रिनिटी पब्लिक स्कूल ,टनकपुर में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत है।

स्कूल प्रबन्धक जे बी सिंह, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, हरीश भट्ट, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, मदन सिंह महर, एम डी एम स्कूल के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद, डॉ देवी दत्त जोशी, हरेला क्लब, लायंस क्लब एवं नवयुवक राम लीला कमेटी के सदस्य नितिन गुप्ता, विशाल कुमार अग्रवाल , संजय गर्ग सहित तमाम लोगों ने इनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते हुए बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page