कार्य बहिष्कार – बनबसा नगर पंचायत में 13 सूत्रीय मांगो को लेकर पर्यावरण मित्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, नगर में फैलने लगी गंदगी, स्थानीय लोगों को भी उठानी पड़ रही हैं दुश्वारियां।

खबर शेयर करें -

कार्य बहिष्कार – बनबसा नगर पंचायत में 13 सूत्रीय मांगो को लेकर पर्यावरण मित्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, नगर में फैलने लगी गंदगी, स्थानीय लोगों को भी उठानी पड़ रही हैं दुश्वारियां।

बनबसा (चम्पावत)।देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पंचायत बनबसा में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर रखा है, जिसके चलते नगर क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने लगे हैं।

आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई। इसी कारण मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

पर्यावरण मित्रों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एक ओर, नगर में बढ़ती गंदगी से जहाँ आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संघ के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने की दशा में आंदोलन को और उग्र किये जाने का ऐलान किया हैं ।

इस दौरान प्रमोद रत्नाकर, सौरभ, सचिन, सुनील, सौरभ, राजपाल, विजयपाल, नन्हेंलाल, अर्जुन, गोपू, मुकेश, राजाराम, शिवम कुमार, अमरपाल, शानू, सोनू, मिथिलेश, नीलम, लक्ष्मी, बृजेश, निखिल, अभिषेक सहित तमाम पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page