रामनगर – उत्तराखंड वन विकास द्वारा रामनगर में हुआ ‘संवाद-2026’ राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, वन उपज व्यापार में पारदर्शिता व सरलीकरण पर हुआ मंथन।

खबर शेयर करें -

रामनगर – उत्तराखंड वन विकास द्वारा रामनगर में हुआ ‘संवाद-2026’ राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, वन उपज व्यापार में पारदर्शिता व सरलीकरण पर हुआ मंथन।

रामनगर। गुरुवार को पश्चिमी क्षेत्र रामनगर के बिजरानी कैम्प में उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा संवाद-2026 राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।आज सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्रेताओं को व्यापार में आ रही समस्याओं, सुझावों एवं चुनौतियों पर सीधा संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, वन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि दीवान सिंह बिष्ट, विधायक रामनगर उपस्थित रहे। संवाद-2026 में लकड़ी एवं औषधीय वन उपज के व्यापार को सशक्त बनाने, व्यापार में पारदर्शिता एवं सुगमता लाने तथा क्रेता-विक्रेता संबंधों को सरल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर “व्यवहार से व्यापार तक” की भावना को प्राथमिकता दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल एवं प्रभागीय विक्रय प्रबंधक, रामनगर द्वारा आगंतुक क्रेताओं व अधिकारियों के स्वागत से हुआ। सम्मेलन में उपस्थित शीर्ष 10 क्रेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही क्रेताओं से व्यक्तिगत संवाद कर व्यापार व राजस्व वृद्धि से जुड़े सुझाव आमंत्रित किए गए तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर वन मंत्री ने व्यापार एवं विक्रय नियमों को और अधिक सरल बनाने के निर्देश देते हुए क्रेता-विक्रेताओं के साथ सतत संवाद पर बल दिया। वहीं विधायक रामनगर ने संवाद-2026 की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (कुमाऊं मंडल) तेजस्वनी पाटिल, महाप्रबंधक (गढ़वाल मंडल) धीरज पाण्डे, क्षेत्रीय प्रबंधक (मुख्यालय) महेश चन्द्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक (कुमाऊं मंडल) मयंक शेखर झा, क्षेत्रीय प्रबंधक (पश्चिमी क्षेत्र) हरीश पाल सहित समस्त प्रभागीय लॉगिंग व विक्रय प्रबंधक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन क्रेता-विक्रेताओं के सुझावों को अमल में लाने के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page