मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में टनकपुर पुलिस कों मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस टीम ने स्मैक तस्कर कों किया गिरफ्तार, 3.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।

टनकपुर (चंपावत)। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंपावत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। कोतवाली टनकपुर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चेतन रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार कों मनिहारगोठ रेलवे अंडरपास के नजदीक चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दिवाकर कुमार उर्फ नन्हे (32 वर्ष) पुत्र राजू कुमार निवासी मोहल्ला लाल इमली पड़ाव, वार्ड नंबर 7, टनकपुर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह मौजूद रहे। कोतवाल चेतन रावत ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

