मुख्य सेवक संवाद में उठी मांग पर त्वरित कार्रवाई, ग्राम पंचायत छीनीगोठ में स्थापित हुआ ओपन जिम, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार।

खबर शेयर करें -

मुख्य सेवक संवाद में उठी मांग पर त्वरित कार्रवाई, ग्राम पंचायत छीनीगोठ में स्थापित हुआ ओपन जिम, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर में आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा छीनीगोठ के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में ओपन जिम स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जनभावना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुपालन में ओपन जिम को प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया गया।ओपन जिम की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को नियमित व्यायाम एवं खेल-कूद की बेहतर सुविधा प्राप्त हो रही है, जिससे उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। इस पहल से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनका सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page