राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद की गतिविधियों का हुआ सफल आयोजन, गईं, कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

खबर शेयर करें -

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद की गतिविधियों का हुआ सफल आयोजन, गईं, कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद् द्वारा सत्र 2025–26 में दिनांक 16 एवं 17 मार्च को विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरणीय जागरूकता, रचनात्मकता तथा स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति अभिरुचि विकसित करना रहा।

इस अवसर पर तीन प्रमुख प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता। कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतियोगिता में सोनिया जेठा (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, लक्षिता जोशी ने द्वितीय स्थान तथा प्राची भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता उत्तराखंड की जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, पर्यटन स्थल, राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित रही। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वैशाली पाण्डेय (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, प्राची भट्ट (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा संजना जोशी (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

“पादप विज्ञान में वर्तमान प्रवृत्तियाँ (Current Trends in Plant Science)” विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में खुशबू बोहरा (बी.एससी. षष्ठम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, खुशी महरा (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा अनुष्का महार (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों—डॉ. सुमन कुमारी (एसोसिएट प्रोफेसर, हिन्दी), डॉ. मीनाक्षी जोशी (असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेज़ी), प्रो. डॉ. एम. एस. चौहान (प्रोफेसर, भूगोल) एवं डॉ. सुल्तान सिंह यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान)—ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

समस्त कार्यक्रमों का सफल संचालन वनस्पति परिषद् के अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार के कुशल निर्देशन एवं समन्वय में संपन्न हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अंत में विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ किया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page